Saturday 26 September 2015

सम्बन्ध

बहु यह कौन था ? मैत्री की सास ने पूछा।
कौन मम्मी? मैत्री बोली।
अरे वही जो आज दोपहर तुमसे मिलने आया था।
अरे वो। वो मेरा दोस्त है,हम बचपन से साथ पढ़ें हैं।
तो अब क्यों आया यह तुमसे मिलने?
मम्मी उसकी बहन की शादी का न्योता देने आया था।
सास पुराने ख्यालों वाली थीं। मन में शक कर बैठी।
शाम जब उनका बेटा महेश दफ्तर से लौटा तब उन्होंने उससे कहा,बेटा आज कोई बहु से मिलने आया था। जाने कौन था।
महेश को गुस्सा आया उसने मैत्री को बुलाया और पूछताछ की। मैत्री ने वही बताया ।
कुछ दिनों तक घर का माहौल बिगाड़ा बिगड़ा सा रहा।
कुछ दिनो बाद महेश से मिलने कोई महिला आई। बहुत ही सुंदर थी ।
सास ने मैत्री को बुलाकर कहा बहु यह महेश की दोस्त है चाय नाश्ता लाओ ।
मैत्री का दिल तो करा कि अपनी सास से पूछे की इस सुंदर महिला से उनके बेटे का क्या रिश्ता था। पर वह चुप रही।
सास की इस दोहरी मानसिकता को समझने की कोशिश करने लगी।

No comments:

Post a Comment